User:Mani
Jump to navigation
Jump to search
मुहावरे (Idioms) Hindi Muhavare
- अपनी खिचड़ी अलग पकाना-सबसे पृथक् काम करना।
वाक्य-प्रयोग- वह अपनी खिचड़ी अलग पकाता है।
- अँगारे बरसना—अत्यधिक गर्मी पड़ना। वाक्य-प्रयोग- जून मास की दोपहरी में अंगारे बरसते प्रतीत होते हैं।
- अंग-अंग फूले न समाना-अत्यधिक प्रसन्न होना।
वाक्य-प्रयोग- राम के अभिषेक की बात सुनकर कौशल्या का अंग-अंग फूले नहीं समाया
- अम्बर के तारे गिनना-नींद न आना। वाक्य-प्रयोग- तुम्हारे वियोग में मैं रातभर अम्बर के तारे गिनता रहा।