Horticulture

From indicwiki
Revision as of 11:40, 3 September 2021 by Arti (talk | contribs) (bbkk/;)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

Jump to navigation Jump to search

बागवानी Horticulture

horticulture

जैसा कि हम सभी जानते है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा देश के कुल जीपीडी का एक बडा हिस्सा बागबानी या इससे जूडी हुई चीजों से ही प्राप्त होता है। अतः कृषि के इस महत्वपूर्ण शाखा के बारे मे जानना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में किसान सहायता का यह खास लेख बागवानी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया है। इस लेख को पढ़कर आप बागवानी के अर्थ, परिभाषा एवं इसकी महत्वपूर्ण शाखाओं को विस्तार से जान पायेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते है बागवानी के बारे में

बागवानी (Horticulture in hindi) एक बहुत व्यापक क्षेत्र है जिसमें फसलों का विविधता शामिल है। यह वह कला और विज्ञान है जिसमें फलों और सब्जियों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के फूलों, जड़ी-बूटियों तथा सजावटी पौधों का वैज्ञानिक उत्पादन, उपयोग और व्यावसायिकरण किया जाता हैं।

बागवानी के प्रकार | types of horticulture[edit | edit source]

बागवानी को हम उसमें उगाये जानेवाली फसलों के अनुसार इसको निम्नलिखित प्रकार से विभाजित कर सकते है

(A). फलोत्पादन (Pomology) : जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि उद्यान विज्ञान (बागवानी) की इस महत्वपूर्ण शाखा के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन, कटाई, प्रसंस्करण, संरक्षण, भंडारण और विपणन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता हैं। फलोत्पादन के अन्तर्गत मुख्य रूप से इन फलवृक्षो के वृद्धि, विकास और उनकी शारीरिक संरचनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाता हैं।

(B). शाकोत्पादन (olericulture) : उद्यान विज्ञान के इस महत्वपूर्ण शाखा के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के सब्जियों के उत्पादन, संरक्षण, भंडारण और विपणन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता हैं।

(C). फूलों की खेती (floriculture) : यह भी उद्यान विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है। हार्टिकल्चर के इस शाखा में विभिन्न प्रकार के फूलों के उत्पादन, संरक्षण और भंडारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता हैं।

(D). वृक्षारोपण खेती (silviculture) : वृक्षारोपण भी बागवानी की एक महत्वपूर्ण शाखा है। बागवानी की इस शाखा के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के फसलों को बडे पैमाने पर किसी निश्चित ब्यक्ति अथवा संस्था द्धारा किसी निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उत्पादन का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता हैं।

horticulture

(E). परिदृश्य बागवानी (landscape horticulture) : बागवानी की इस महत्त्वपूर्ण शाखा के अन्तर्गत सजावटी पौधों के रोपण, संरक्षण तथा डिजाइनिंग का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है।