Title change test
Revision as of 18:19, 24 August 2021 by Abhishek shukla (talk | contribs)
दुनिया का सबसे युवा देश भारत है जहाँ की 65 प्रतिशत से ज्यादा आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है जबकि 50 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या 25 वर्ष से कम उम्र की है। यह हमारे देश के लिए बड़ी सम्भावनाओं के साथ एक बड़ी चुनौती भी है कि कैसे युवाओं को आधुनिक कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाय जिससे कि युवाओं को नौकरी के पीछे न भागकर दूसरों को नौकरी देने के लायक बनाया जा सके। आज कौशल विकास एवं उद्यमिता की चर्चा खूब हो रही है और कौशल विकास, स्टार्ट-अप इंडिया, मुद्रा योजना, रफतार जैसे योजनाओं के साथ युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज हम 21वीं सदी में हैं जहाँ पर प्रतिदिन बाजार के स्वरूप में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
ऐसी स्थिति में क्या आप उद्यमी बनने के लिए तैयार हैं?
- क्या आप कुछ नया करने तथा उस पर पहल करने की सोच रखते हैं?
- क्या आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं?
यदि हाँ, तो आप इस पाठ्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।