User:Mani
मुहावरे (Idioms) Hindi Muhavare
- अपनी खिचड़ी अलग पकाना-सबसे पृथक् काम करना।
वाक्य-प्रयोग- वह अपनी खिचड़ी अलग पकाता है।
English - work isolated/ to do things in your own way
- अँगारे बरसना—अत्यधिक गर्मी पड़ना।
वाक्य-प्रयोग- जून मास की दोपहरी में अंगारे बरसते प्रतीत होते हैं।
English- overheat
- अंग-अंग फूले न समाना-अत्यधिक प्रसन्न होना।
वाक्य-प्रयोग- राम के अभिषेक की बात सुनकर कौशल्या का अंग-अंग फूले नहीं समाया
English - to be overjoyed
- अम्बर के तारे गिनना-नींद न आना।
वाक्य-प्रयोग- तुम्हारे वियोग में मैं रातभर अम्बर के तारे गिनता रहा।
English - keep awake
Some Common HINDI & ENGLISH Idioms with same meanings:
- हिंदी- एक् तीर से दो निशाने लगाना- एक साधन से दो काम करना
वाक्य-प्रयोग- रवि एक तीर से दो शिकार करने में माहिर हैं।
English- To kill two birds with one stone - to solve two problems at once
Sentence Formation- By taking my dad on holiday, I killed two birds with one stone. I got to go away but also spend time with him
తెలుగు - ఒకేదెబ్బకు రెండు పిట్టలు
వాక్యము -
- हिंदी- शैतान का नाम लिया,शैतान हाजिर- किसी के बारे में सोचते/बोलते ही उसका सामने आ जाना.
वाक्य-प्रयोग- ममता मैं तुम्हारे हि बारे में बात कर रही थी ,शैतान का नाम लिया और शैतान हाजिर|
English- Speak of the devil- this means that the person you’re just talking about actually appears at that moment.
Sentence Formation- Hi Tina, speak of the devil, I was just telling Sara about your new car.
- हिंदी- जिसकी लाठी उसकी भैंस- जिसके पास ताकत होती है उसकी बात अन्य को माननी ही पड़ती है।
वाक्य-प्रयोग- सरपंच ने जिसे चाहा उसे बीज दिया। बेचारे किसान कुछ न कर पाए। इसे कहते हैं – जिसकी लाठी उसकी भैंस।
English - Might is right- people who have power are able to do what they want
Sentence Formation- Political realism in essence reduces to the political-ethical principle that might is right.