Difference between revisions of "User:Mani"

From indicwiki
Jump to navigation Jump to search
Line 135: Line 135:
''Sentence Formation''- By taking my dad on holiday, I killed two birds with one stone. I got to go away but also spend time with him
''Sentence Formation''- By taking my dad on holiday, I killed two birds with one stone. I got to go away but also spend time with him


తెలుగు - ఒకేదెబ్బకు రెండు పిట్టలు
వాక్యము -




Line 169: Line 166:
[https://humhindi.in/hindi-muhavare-with-meanings-and-sentences/]
[https://humhindi.in/hindi-muhavare-with-meanings-and-sentences/]


 
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
 
== <big>List:</big> ==

Revision as of 12:03, 3 January 2022

मुहावरे व लोकोक्तियाँ क्या होते हैं? What are Idioms and Proverbs in Hindi?

Muhavare.png


हिंदी भाषा में कई मुहावरों या कहावतों का इस्तेमाल होता है जिन्हें समझना मुश्किल होता है। साथ ही ज्यादातर बच्चों की परीक्षा में भी मुहावरे या लोकोक्तियां से जुड़े प्रश्न आते हैं जो आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं। मुहावरों का उपयोग हिंदी में खासकर कुछ बड़ी बात को एक छोटे पंक्ति के रूप में समझाना होता है।

ज्यादातर स्कूली किताबों में कहावतों का इस्तेमाल कहानियों में होता है। चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन मुख्य मुहावरों और कहावतों के बारे में जिनका हिंदी भाषा में ज्यादा उपयोग किया जाता है।

मुहावरा की विशेषता (Importance):

1) मुहावरे का प्रयोग वाक्य के प्रसंग में होता है, अलग नही। जैसे, कोई कहे कि ‘पेट काटना’ तो इससे कोई विशेष अर्थ प्रकट नहीं होता है। इसके विपरीत, कोई कहे कि ‘मैंने पेट काटकर’ अपने लड़के को पढ़ाया, तो वाक्य के अर्थ में एक संकेत, सुंदरता और एक लय प्राप्त हो जाती है।

(2) मुहावरा अपना असली रूप कभी नही बदलता अर्थात उसे पर्यायवाची शब्दों में परिवर्तित नहीं किया जा सकता। जैसे- ‘कमर टूटना’ एक मुहावरा है, लेकिन इसके स्थान पर ‘कमर टूटने’ के पर्यायवाची शब्द ‘कटिभंग’ जैसे शब्द का प्रयोग गलत होगा।

(3) मुहावरे का शब्दार्थ नहीं, उसका विशेष अर्थ ही ग्रहण किया जाता है; जैसे- ‘खिचड़ी पकाना’। ये दोनों शब्द जब मुहावरे के रूप में प्रयुक्त होंगे, तब इनका शब्दार्थ नहीं लिया जाता। लेकिन, वाक्य में जब इन शब्दों का प्रयोग होगा, तब विशेष अर्थ होगा- ‘गुप्तरूप से सलाह करना’।

(4) मुहावरे का अर्थ प्रसंग के अनुसार होता है। जैसे- ‘लड़ाई में खेत आना’ । इसका अर्थ ‘युद्ध में शहीद हो जाना’ है, न कि लड़ाई के स्थान पर किसी ‘खेत’ का चला आना।

(5) हिन्दी के अधिकतर मुहावरों का सीधा सम्बन्ध शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों से है। यह बात दूसरी भाषाओं के मुहावरों में भी पायी जाती है; जैसे- मुँह, कान, हाथ, पाँव इत्यादि पर अनेक मुहावरे प्रचलित हैं। हमारे अधिकतर कार्य इन्हीं के सहारे चलते हैं।

मुहावरों के प्रकार -Types of Idioms :

मुहावरों को निम्नलिखित आधारों पर वर्गीकृत किया जा सकता है –

(1) सादृश्य पर आधारित

(2) शारीरिक अंगों पर आधारित

(3) असंभव स्थितियों पर आधारित

(4) कथाओं पर आधारित

(5) प्रतीकों पर आधारित

(6) घटनाओं पर आधारित

(1) सादृश्य पर आधारित मुहावरे – बहुत से मुहावरे सादृश्य या समानता पर आधारित होते हैं।

जैसे – चूड़ियाँ पहनना, दाल न गलना, सोने पर सुहागा, कुंदन-सा चमकना, पापड़ बेलना आदि।

(2) शारीरिक अंगों पर आधारित मुहावरे – हिंदी भाषा के अंतर्गत इस वर्ग में बहुत मुहावरे मिलते हैं।

जैसे – अंग-अंग ढीला होना, आँखें चुराना, अँगूठा दिखाना, आँखों से गिरना, सिर हिलाना, उँगली उठाना, छाती पर साँप लोटना, तलवे चाटना, दाँत खट्टे करना, नाक रगड़ना, पीठ दिखाना, मुँह काला करना आदि।

(3) असंभव स्थितियों पर आधारित मुहावरे – इस तरह के मुहावरों में वाच्यार्थ के स्तर पर इस तरह की स्थितियाँ दिखाई देती हैं जो असंभव प्रतीत होती हैं।

जैसे – पानी में आग लगाना, पत्थर का कलेजा होना, जमीन आसमान एक करना, सिर पर पाँव रखकर भागना, हथेली पर सरसों जमाना, हवाई किले बनाना, दिन में तारे दिखाई देना आदि।

(4) कथाओं पर आधारित मुहावरे – कुछ मुहावरों का जन्म लोक में प्रचलित कुछ कथा-कहानियों से होता हैं।

जैसे – टेढ़ी खीर होना, एक और एक ग्यारह होना, हाथों-हाथ बिक जाना, साँप को दूध पिलाना, रँगा सियार होना, दुम दबाकर भागना, काठ में पाँव देना आदि।

(5) प्रतीकों पर आधारित मुहावरे – कुछ मुहावरे प्रतीकों पर आधारित होते हैं।

जैसे – एक आँख से देखना, एक ही लकड़ी से हाँकना, एक ही थैले के चट्टे-बट्टे होना, तीनों मुहावरों में प्रयुक्त ‘एक’ शब्द ‘समानता’ का प्रतीक है।

इसी तरह से डेढ़ पसली का होना, ढाई चावल की खीर पकाना, ढाई दिन की बादशाहत होना, में डेढ़ तथा ढाई शब्द ‘नगण्यता’ के प्रतीक है।

(6) घटनाओं पर आधारित मुहावरे – कुछ मुहावरों के मूल में कोई घटना भी रहती है।

जैसे – काँटा निकालना, काँव-काँव करना, ऊपर की आमदनी, गड़े मुर्दे उखाड़ना आदि।

उपर्युक्त भेदों के अलावा मुहावरों का वर्गीकरण स्रोत के आधार पर भी किया जा सकता है। हिंदी में कुछ मुहावरे संस्कृत से आए हैं, तो कुछ अरबी-फारसी से आए हैं। इसके अतिरिक्त मुहावरों की विषयवस्तु क्या है, इस आधार पर भी उनका वर्गीकरण किया जा सकता है।

जैसे- स्वास्थ्य विषयक, युद्ध विषयक आदि। कुछ मुहावरों का वर्गीकरण किसी क्षेत्र विशेष के आधार पर भी किया जा सकता है।

जैसे- क्रीडाक्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले मुहावरे, सेना के क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले मुहावरे आदि।


मुहावरे (Idioms) हिंदी (Hindi Muhavare)

Tasks-cartoon-vector-drawing-150908676.jpg


  • अपनी खिचड़ी अलग पकाना-सबसे पृथक् काम करना।

वाक्य-प्रयोग- वह अपनी खिचड़ी अलग पकाता है।

English - work isolated/ to do things in your own way



Angaare Barasana


  • अँगारे बरसना—अत्यधिक गर्मी पड़ना।

वाक्य-प्रयोग- जून मास की दोपहरी में अंगारे बरसते प्रतीत होते हैं।

English- overheat




Happy-cutecartoon-little-girl.jpg


  • अंग-अंग फूले न समाना-अत्यधिक प्रसन्न होना।

वाक्य-प्रयोग- राम के अभिषेक की बात सुनकर कौशल्या का अंग-अंग फूले नहीं समाया

English - to be overjoyed


Cartoon night image 5519611.jpg


  • अम्बर के तारे गिनना-नींद न आना।

वाक्य-प्रयोग- तुम्हारे वियोग में मैं रातभर अम्बर के तारे गिनता रहा।

English - keep awake




An-arrow-.webp

Some Common HINDI & ENGLISH Idioms with same meanings:

  • हिंदी- एक् तीर से दो निशाने लगाना- एक साधन से दो काम करना

वाक्य-प्रयोग- रवि एक तीर से दो शिकार करने में माहिर हैं।

English- To kill two birds with one stone - to solve two problems at once

Sentence Formation- By taking my dad on holiday, I killed two birds with one stone. I got to go away but also spend time with him



UNXSvDB.jpg
  • हिंदी- शैतान का नाम लिया,शैतान हाजिर- किसी के बारे में सोचते/बोलते ही उसका सामने आ जाना.

वाक्य-प्रयोग- ममता मैं तुम्हारे हि बारे में बात कर रही थी ,शैतान का नाम लिया और शैतान हाजिर|

English- Speak of the devil- this means that the person you’re just talking about actually appears at that moment.

Sentence Formation- Hi Tina, speak of the devil, I was just telling Sara about your new car.


  • हिंदी- जिसकी लाठी उसकी भैंस- जिसके पास ताकत होती है उसकी बात अन्य को माननी ही पड़ती है।
Might is right.jpg

वाक्य-प्रयोग- सरपंच ने जिसे चाहा उसे बीज दिया। बेचारे किसान कुछ न कर पाए। इसे कहते हैं – जिसकी लाठी उसकी भैंस।

English - Might is right- people who have power are able to do what they want

Sentence Formation- Political realism in essence reduces to the political-ethical principle that might is right.


Reference:

[1]

[2]

[3]

[4]

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE